नगर निगम के गलियारों में साहब की लगातार हो रहीं चर्चा |
इंदौर - नगर निगम के गलियारों में लंबे समय से एक अपर आयुक्त की चर्चाएं हो रही हैं। इस कारण साहब की लगातार किरकिरी हो रही है। सूत्र बताते हैं कि अपर आयुक्त के रवैये के कारण उनका पूरा अधीनस्थ विभाग त्राहि-त्राहि कर रहा है। उधर, कर्मचारियों की इस परेशानी को मीडिया भी लगातार उजागर कर रही है। लगातार हो रही किरकिरी से अपर आयुक्त अब झल्ला उठे हैं। उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की कॉल डिटेल तक निकलने की धमकी दे डाली है। इसके बाद एक नई चर्चा शुरू हो चुकी है कि कर्मचारी अपराधी नहीं है जो उनकी कॉल डिटेल निकालने की धमकी दी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार नगर निगम इंदौर के एक अपर आयुक्त इन दिनों अपनी कार्यशैली के कारण लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। सूत्रों के अनुसार साहब अपने विभागीय कर्मचारी और अधिकारियों को लगातार तरह-तरह के निर्देश जारी कर रहे हैं। यह निर्देश जारी होते ही विभागीय कर्मचारी परेशानियों का शिकार हो रहे हैं। कर्मचारियों की यह पीड़ा जब उजागर होती है तो साहब की जमकर किरकिरी होती है। लगातार हो रही अपनी किरकिरी से अब अपर आयुक्त साहब इतने झल्ला उठे हैं कि उन्होंने कहा है कि मैं सभी कर्मचारियों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाता हूं, इससे सब सामने आ जाएगा कि कौन कब किस से बात करता है। जैसे ही कॉल डिटेल का मामला सामने आया एक नई चर्चा हो रही कि साहब यह आपके अधीनस्थ काम करने वाले कर्मचारी अधिकारी हैं कोई अपराधी या आरोपी नहीं जो इनके कॉल डिटेल निकालने की बात कही जा रही है।