समर्पण निधि अभियान से समाज को भी जोड़ने का कार्य करें - पाटिल | Samarpan nidhi abhiyan se samaj ko bhi jodne ka kary kare

समर्पण निधि अभियान से समाज को भी जोड़ने का कार्य करें - पाटिल

भाजपा ने दर्यापुर मंडल में समर्पण राशि का संग्रह किया

समर्पण निधि अभियान से समाज को भी जोड़ने का कार्य करें - पाटिल

बुरहानपुर (नवीन आड़े) - कार्यकर्ता समर्पण भाव से ही प्रत्येक समाज के व्यक्ति तक पहुंच कर समर्पण निधि संग्रह के कार्य को आगे बढ़ा कर कार्य करें। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से ही आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में उभर कर आई है। यह कार्यकर्ताओं का समर्पण है। इसी के तहत हम अपनी पार्टी की गतिविधियों को कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही चलाते हैं। इस अभियान से समाज को भी जोड़ने का कार्य करें।

यह बात नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के दर्यापुर मंडल में समर्पण निधि संग्रह अभियान के तहत युवा नेता गजेन्द्र पाटिल ने कही। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी श्रद्धेय स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती जनशताब्दी वर्ष के तहत संगठन पर्व के रूप में माना रही है। गत 11 फरवरी पंडित दीनदयालजी की पूण्यतिथि से समर्पण निधि संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। 

समर्पण निधि अभियान से समाज को भी जोड़ने का कार्य करें - पाटिल

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि इस दौरान मण्डल अध्यक्ष गजराज राठौर, गोविंद शिरकरे, युवराज पाटिल, सुभाष महाजन, योगेंद्र प्रजापति, दयाराम चौहान, शिवा पवार, संजय शिरकरे, सुरेश वैद्यकर सहित अन्य मौजूद थे।

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*


Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News