बजट मे घरेलू खाद्य पदार्थ व एलपीजी गैस में रियायत नहीं मिलने स्वागत महिलाएं नाखुश
आज की नारी ग्रुप द्वारा बजट पर महिला परिचर्चा का आयोजन
अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - गत दिनों देश की वित्त मंत्री निर्मला रमण द्वारा 2022 का बजट पेश किया गया| जिसको लेकर आज की नारी ग्रुप द्वारा परिचर्चा का आयोजन व्हाट्सएप ग्रुप पर किया गया । परिचर्चा में नगर की प्रबुद्ध महिलाओं ने भाग लेते हुए अपने अपने विचार रखे व अपनी राय प्रस्तुत की। इस दौरान लेखिका सुरभि जैन ने कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी उपलब्धि मै मानती हुँ ..जिसे,,, वो है,, भीषण करोना काल में भी भूख से मरने की कोई खबर कहीं से नहीं आना | बजट में कोई ख़ास रियायतें नहीं हैं, लेकिन ..
लेकिन ..लेकिन | माना सभी को budugt के टैक्स वाले पहलू का इंतेज़ार रहता है | हम वो भाग्यशाली पीढ़ी है जो स्वराज का ७५वाँ अमृत महोत्सव मना रहे हैं और कर देकर अपने राष्ट्र को एक सुदृढ़ राष्ट्र बना रहे हैं | शिक्षिका प्रीति रेवडिया के विचार से इस बार के बजट से मिडिल क्लास को मायूसी हुई है। दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स स्लैब पर कोई नई घोषणा नहीं की। इस वजह से इस बार भी आयकर में कोई छूट नहीं मिली है। वहीं कॉरपोरेट को राहत दी गई है | दशा पोरवाड समाज की बबीता गुप्ता का मानना है की हमारा आज जो बजट पेश हुआ है वह देश की वित्तीय स्थिति को सुधारने में काफी सहायक रहेगा । एक और वित्त महोदया ने ज्वेलरी और कपड़ा सस्ता कर हम महिलाओं को खुशी दी है | वहीं दूसरी ओर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स छूट देकर स्वदेशी अपनाओ की ओर एक सार्थक प्रयास किया है। व्यवसायी किशोरी शाह आज के बजट से युवा वर्ग का भविष्य अच्छा हे हा ये सही हे की मध्यम वर्गीय परिवार को कुछ छूट नही हे |
सामाजिक कार्यकर्ता प्रीति शाह ने अपने विचार रखते हुए कि आम बजट किसानों, विद्यार्थियों और महिलाओं को समर्पित है ,चाहे ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र सभी जगह के लोगों को ध्यान में रखा गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 80 लाख घर, नल से जल, इलेक्ट्रिक गाड़ियों , स्टार्टअप्स, रिसर्च , स्पेस टेक्नोलॉजी ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे छात्रों पर विशेष ध्यान देते हुए यह आम बजट कोरोना की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद एक संतुलित बजट है। स्कूल संचालिका रेखा पंवार ने कहा कि आज के बजट में माना कि कोई खास रियायत नहीं है, फिर भी देश की वितीय व्यवस्था को सुदृढ करने वाला है, स्वाभाविक है इसका लाभ भविष्य मे सभी लेगे बजट में स्टार्टअप, किसानों, विद्यार्थियो, विव्यांगो सभी का ध्यान रखा गया है, कपड़ा, ज्वेलरी सस्ता होने से महिलाएं भी प्रसन्न है, कुल मिलाकर एक संतुलित बजट। इस अवसर पर ग्रुप की संचालिका प्रतिभा पंचोली द्वारा अपने विचार रखते हुए कहा कि नारी शक्ति हेतु मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य ,सक्षम आंगनवाड़ी जैसी योजनाएं तो दी है लेकिन आम मध्यमवर्गीय महिलाओं के दृष्टिकोण को देखते हुए घरेलू खाद्य पदार्थ व एलपीजी गैस में खास रियायत नहीं दी गई, जिससे महिलाएं नाखुश है। कार्यक्रम का संचालन आज की नारी ग्रुप एडमिन प्रतिभा पंचोली द्वारा किया गया व परिचर्चा में भाग लेने वाली सभी महिलाओं का आभार माना।
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*
0 Comments