राष्ट्रपिता बापू के आदर्श और सिद्धांत पर चलने का लिया संकल्प
कांग्रेस ने गांधीजी की पुण्यतिथि मनाई
अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को सिनेमा चौराहे स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपिता, देश की आजादी मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि हर्षोल्लास के साथ मनाई | इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल सहित कांग्रेसी नेताओ और कार्यकर्ताओ ने गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान और योगदान को याद किया |
*सत्य और अहिंसा के पुजारी थे बापू*
श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुवे पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल
ने कहा की स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नायक मोहनदास करमचंद गांधीजी के योगदान और बलिदान को देशवासी कभी नहीं भूलेगा | गांधीजी ने देश के लिए जो किया वह देश सदियों तक याद रखेगा। उनके आदर्शों, अहिंसा की प्रेरणा, सत्य की ताकत ने अंग्रेजों को भी झुकने को मजबूर कर दिया। उनके इसी योगदान के कारण गांधीजी आज महात्मा गांधी के नाम से जाने जाते हैं। कोई उन्हें बापू तो कोई राष्ट्रपिता कहता है। उन्होंने आजादी के लिए अंग्रेजो के छक्के छुड़ा दिए और उन्हें देश से बाहर जाने के लिए मज़बूर कर दिया |
इस अवसर पर अलीराजपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष तरुण मंडलोई, कांग्रेसी नेता खुर्शीद अली दीवान, अज़हर चंदेरी, राहुल परिहार, अनिल श्रीवास्तव,राजेंद्र गुड्डू, चितल पंवार, अनूप सोमानी, सुरेश सारडा, प्रदीप सोनी, सुरेश परिहार, इरफ़ान मंसूरी, प्रमोद भाटी, मनीष चौहान, नविन सिंग, कमलेश कलेश, धनसिंह चौहान आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद थे |
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*
0 Comments