जलकलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ प्रारंभ | Jalkalash yatra ke sath gayatri mahayagy prarambh

जलकलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ प्रारंभ

मोहगांव हवेली में 9 कुंडिय गायत्री महायज्ञ

रविवार 30 जनवरी को समापन

जलकलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ प्रारंभ

बोरगांव (चेतन साहू) - मोहगांव हवेली विश्व आपदा के निवारण एवं विश्व शांति हेतु मोहगांव हवेली के आदिशक्ति मां भवानी मंदिर प्रांगण में भव्य जल कलश यात्रा के साथ 9 कुंडिय गायत्री महायज्ञ का श्रीगणेश हुआ। इस आयोजन में सनातन संस्कार भी संपन्न होंगे।

            मंगल जल कलश यात्रा गायत्री यज्ञ स्थल आदिशक्ति मां भवानी मंदिर प्रांगण से निकलकर अर्ध नारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर होते हुए नगर भ्रमण कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। रात्री संगीतमय प्रवचन में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों ने आज विश्व आपदा की स्थिति में गायत्री महायज्ञ की आवश्यकता बताई। हमारी सनातन संस्कृति में यज्ञ का महत्व बताया गया है। यज्ञ से दूषित पर्यावरण साफ होता हैं।

         कल शनिवार को सुबह 8:30 बजे से अश्वमेधीक देव पूजन एवं 9 कुंडिय गायत्री महायज्ञ होगा। शाम 6 बजे से गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों द्वारा संगीतमय प्रवचन एवं विराट दीप महायज्ञ होगा। रात्री 9 बजे से मां भवानी जागरण ग्रुप की संगीत प्रस्तुति होगी। रविवार 30 जनवरी को सुबह 8:30 बजे से देवपूजन , 9 कुंडिय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न सनातन संस्कारों तथा महाप्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News