गोवर्धन पर्व पर गोवर्धन पर्वत बनाकर गाय और गोहरी की पूजा की
मनावर (पवन प्रजापत) - पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के अंतर्गत पर्व के चौथे दिवस गोवर्धन पड़वा पर महिलाओं ने गोवर्धन पर्वत बनाकर गाय और गोहरी की पूजा की एवं भगवान श्री कृष्ण से सबके सुख स्वास्थ्य और रक्षा की कामना की। वही पशुपालकों ने अपने पशुओं को आकर्षक रूप से सजा कर पूजा अर्चना कर जमकर आतिशबाजी की । नगर में महिलाओ द्वारा गौ माता और बछड़े का पूजन आरती पूजन किया गया। गोवर्धन पर्व के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट के आयोजन का सिलसिला भी प्रारंभ हो गया। अन्नकूट का आयोजन पूरे सप्ताह चलेगा।
*दैनिक आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*
Tags
dhar-nimad