व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देकर मतदान करने की अपील | Vyapariyo ko dipawali ki shubhkamnaye dekar matdan karne ki apil

व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देकर मतदान करने की अपील

व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देकर मतदान करने की अपील

बड़वाह (विशाल कुमरावत) - शुक्रवार शाम को नगर मंडलाध्यक्ष चन्द्रपालसिंह तोमर के नेतृत्व में भाजपा नेता एकत्रित हुए। और जय स्तम्भ चोराहा व एमजी रोड स्थित दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों तथा आमजन को दीपावली पर्व की बधाइयां दी। वही मतदान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री महीम ठाकुर, राकेश गुप्ता,सुरेन्द्र पण्ड्या ने कहा कि देश की शान के लिए हमेशा व्यापारी भाइयों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया है। अब नए भारत शक्तिशाली भारत के पुनर्निर्माण में भी व्यापारी भाइयों की अहम भूमिका परिलक्षित हो रही है मोदी सरकार की अधिकांश योजनाओं की सफलता जीएसटी के माध्यम से सफल हो रही है। जीएसटी की सफलता में व्यापारियों का योगदान है। साथ ही व्यापारियों से राष्ट्र निर्माण के इस महाअभियान में सहयोगी बनकर देश भक्त आह्वान किया। इस दौरान जिला मंत्री दीपक ठाकुर, शांतिलाल खंडेलवाल, मंडल महामंत्री रवि एरन, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र अमई, लाखन गड़गोत्री,बंटी लोड, अभिजीत उमड़ेकर, रूपसिंह अंकित गुप्ता,यश चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

*दैनिक आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*

Post a Comment

0 Comments