उपचुनाव: कल 323 बूथों पर 2 लाख 21 हजार 953 मतदाता वोट डालेंगे | Kal 323 bootho pr 2 lakh 21 hazar 953 matdata vote dalenge

उपचुनाव: कल 323 बूथों पर 2 लाख 21 हजार 953 मतदाता वोट डालेंगे 

उपचुनाव: कल 323 बूथों पर 2 लाख 21 हजार 953 मतदाता वोट डालेंगे

बड़वाह (विशाल कुमरावत) - लोकसभा संसदीय क्षेत्र 28-खंडवा अंतर्गत बड़वाह विधानसभा के उपचुनाव का मतदान शनिवार को है| मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है| एसडीएम अनुकूल जैन ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं को देखा। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है| मतदान सुबह सात से  323 बूथों होगा| जिसमे बडवाह विधानसभा के दो लाख 21 हजार 953 पुरुष और महिला वोटर विभिन्न दलों के प्रत्याशियों की किस्मत को ईवीएम में बंद करेंगे| सभी मतदान केंद्रों पर पुलिसकर्मी भी ड्यूटी लगी है| दो पिंक मतदान केंद्र बनाए गई है| जिसमे महिलाओं की ड्यूटी लगाई है| 

यहा पर पीठासीन अधिकारी के रूप में महिलाए नजर आएगी| बडवाह में शासकीय कन्या उमावि को पिंक बूथ केंद्र बनाया गया है,वही सनावद में टेनिस क्लब बूथ केंद्र को पिंक बूथ बनाया है| वही सनावद में मतदान केंद्र 197 शासकीय कन्या उमावि को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है| शुक्रवार को सभी पीठासीन अधिकारी चुनाव सामग्री लेकर अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंचे| यहा पर व्यवस्थाओ को देख कर कर्मचारी अपनी तैयारियों को लग गए थे| मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेगी| 

उपचुनाव: कल 323 बूथों पर 2 लाख 21 हजार 953 मतदाता वोट डालेंगे

*दैनिक आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*

Post a Comment

Previous Post Next Post