प्रदेश मंत्री का भव्य स्वागत किया
राजोद (रामलाल सगित्रा) - भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक बैरागी का राजोद प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी एवं दत्तिगांव मित्र मंडल द्वारा स्वागत किया गया ! बैरागी को सर्वप्रथम बस स्टैंड स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर पर दर्शन करवाया गया व बाद में साफा बांद कर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा हार फूल से स्वागत किया गया ! इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल पटेल, मन्नालाल पुरोहित, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामलाल सगित्रा, ओम बना संदला, सुनील द्विवेदी, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सहारा, राजेन्द्र सिंह सलवा, यशवंत जायसवाल, दीपक टेन्ट, रामगोपाल कावलिया, दिनेश जायसवाल, राजेश बैरागी, आशीष शर्मा, जितेंद्र गामड़, मुकेश ठन्ना, पवन पुरोहित, संदीप बाबा, ऋषभ जायसवाल आदि सेकंडों कार्यकर्ता उपस्थित थे
*दैनिक आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*