वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बडवाह पहुंचे, उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ की बैठक ली | Vitt mantri jagdish devda badwah pahuche

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बडवाह पहुंचे, उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ की बैठक ली

बोले कार्यकर्ता की पहचान पद से नहीं बल्कि भाजपा से है। मैं वित्त मंत्री बाद में सबसे पहले भाजपा का कार्यकर्ता हूं

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बडवाह पहुंचे, उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ की बैठक ली

बड़वाह (विशाल कुमरावत) - खंडवा लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर बुधवार को भाजपा संगठन की एक आवश्यक कामकाजी बैठक हुई। जिसमें बड़वाह विधानसभा के सभी नगर-ग्राम केंद्र पालक संयोजक और अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण-दीप प्रज्वलित कर की गई। जिला मंत्री दीपक ठाकुर ने वंदे मातरम गीत दोहराया। तत्पश्चात पांचों मंडलों के अध्यक्षों द्वारा मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में चुनाव प्रभारियों ने भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करने की रणनीति और केंद्र-राज्य सरकार की उपलब्धियोंं को लोगों तक पहुचाने के लिये बूथ मैनेजमेंट का पाठ पढ़ाया। बड़वाह विधानसभा चुनाव प्रभारी वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और गर्व है कि हम इसके कार्यकर्ता है। शून्य से लेकर शिखर तक हमारी पार्टी का परचम लहरा रहा है। यह सब मुमकिन कार्यकर्ताओं के परिश्रम, त्याग, बलिदान से हुआ है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की पहचान पद से नहीं बल्कि भाजपा से है। मैं वित्त मंत्री बाद में सबसे पहले भाजपा का कार्यकर्ता हूं। जो मेरी पहचान है। परिचय है। चुनाव सहप्रभारी सुधीर गुप्ता ने कहा कि हम सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं। आगामी उपचुनाव को लेकर एक ही लक्ष्य रखे। कि हमें अपना मतदान केंद्र और लोकसभा सीट प्रचंड बहुमत से जीतना है। बैठक में वरिष्ठ नेता सुरेश आर्य ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावी योजना के बारे में बताया। वही पूर्व विधायक जीतू जिराती ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि जब लोग चलते हैं, तब भाजपा के कार्यकर्ता दौड़ लगाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे समर्पण भाव के साथ उपचुनाव जीतने का आह्वान किया। अतिथियो का परिचय  जिलाध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कराया और कहा कि कार्यकर्ता आपसी मतभेद दूर कर समन्वय स्थापित करें। आगामी उपचुनाव को लेकर जो योजना बन रही है,उसमें अच्छे से अपनी सहभागिता निभाएं। मंडल अध्यक्ष चंद्रपालसिंह तोमर, मण्डल महामंत्री निखिलेश खंडेलवाल, मण्डल महामंत्री रवि एरन,महेन्द्र अमई आदि ने मंचासीन अतिथियों को नर्मदा भैय्या की तस्वीर भेंट की। बैठक का संचालन जिला महामंत्री महेंद्र ठाकुर ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक भूपेंद्र आर्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलाबचंद मंडलोई,पूर्व विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी सहित अनेक नेता-कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News