बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन | Badti mahangai ko lekar congress ne kiya pradarshan

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

उज्जैन (रोशन पंकज) - उज्जैन दिन-ब-दिन बढ़ रहा है गैस सिलेंडर के भाव एवं अन्य चीजों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा कि नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया एवं प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका गया

कांग्रेस प्रवक्ता विवेक सोनी ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा लगातार गैस सिलेंडर के भाव बनाई जा रही है और रात दिन जरूरतमंद चीजों मैं भी दिन-ब- दिन बढ़ोतरी कर रही है स्वयं को जन हितेषी बताने वाली सरकार किस तरह से जनता का गरीब लोगों का शोषण कर रही है यह किसी से अब छुपा नहीं है लगातार दो वर्षों से कोरोना का कहर झेल रहे गरीब मध्यम वर्गीय एवं आम जनता की हालत हर तरह से बिगड़ चुकी है लोगों के पास काम नहीं है आर्थिक रुप से स्थिति बिगड़ चुकी है उनकी सहायता करने के बाजार इन पर भाजपा द्वारा महंगाई का भार सौंपा जा रहा है बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त हो चुकी है चारों ओर त्राहि-त्राहि मच रही है परंतु नरेंद्र मोदी एवं शिवराज सिंह चौहान की सरकार गरीब लोगों का दुख दर्द नहीं दिख रहा महंगाई के विरोध में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेश सोनी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कमल पटेल के नेतृत्व में शनिवार को जंगी प्रदर्शन किया गया और विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका गया एवं महंगाई कम करने की मांग की गई इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगेश शर्मा पूर्व सभापति आजाद यादव प्रदेश सचिव चेतन यादव पूर्व पार्षद कैलाश बिसेन रवि राय आत्माराम गांधी हाजी सैयद इकबाल युवक कांग्रेस अध्यक्ष भरत शंकर जोशी मनीष गोमें नाना टिलकर विजय यादव करण कुमारिया सुनील कछवाय लालचंद भारती मुकेश भाटी देवव्रत यादव शिव लश्करी अर्जुन मालवीय सेवादल अध्यक्ष मनीष को में पुरुषोत्तम कहार सत्यनारायण राठौर हर्षवर्धन यादव राज चौहान छोटेलाल मंडलोई जितेंद्र सांखला सुधीर सांखला धर्मेंद्र खूबचंदानी भरत आंजना अजय राठौड़ अजीत सिंह रवि भदोरिया विक्की यादव महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू जटवा जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वाति सिंह पार्षद सपना सांखला माया त्रिवेदी मौजूद थे

Post a Comment

Previous Post Next Post