राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने धरमपुरी में रक्षा बंधन पर्व मनाया | RSS ke svayam sevako ne dharampuri main rakshabandhan parv manaya

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने धरमपुरी में रक्षा बंधन पर्व मनाया 

देशभर में आज रक्षा बंधन का उत्सव मनाया जाएगा

बहनें अपने भाइयों की कलाईयों पर रक्षा सूत्र बांधेगी, उनका तिलक करेंगी, मुंह मीठा करेंगी और उनकी लंबी उम्र की कामना करेंगी

भाई अपनी बहनों की हर प्रकार से रक्षा करने का प्रण करेंगे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने धरमपुरी में रक्षा बंधन पर्व मनाया

धरमपुरी (गौतम केवट) - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धरमपुरी के स्वयंसेवको ने आज प्रातः शाखा में रक्षाबंधन पर्व मनाया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धरमपुरी के नगर कार्यवाह ने बताया कि पूरे देश में आरएसएस अधिकृत रूप से वर्ष में जिन छह उत्सवों को मनाता है, रक्षा बंधन उनमें से एक है। दूसरे परंपरागत और सांस्कृतिक उत्सवों में मकर सक्रांति, हिंदू साम्राज्य दिवस, वर्ष प्रतिपदा (हिन्दू नव वर्ष), गुरु पूर्णिमा, विजय दशमी राष्ट्रव्यापी स्तर पर हर वर्ष मनाये जाते है। उन्होंने बताया इस दिन हम भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधते हैं और प्रण करते है कि जब तक तन में प्राण है अपनी संस्कृति और इतिहास के प्रतीक भगवा ध्वज के मूल्यों की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के सभी लोग भाई-बहन के इस पर्व को बहनों के अगाध स्नेह, पवित्रता एवं सुरक्षा के प्रतीक के रूप में सहर्ष मनाते हैं। जिस प्रकार इस दिन सभी बहनें अपने भाईयों के हाथों में रक्षा सूत्र के रूप में राखी बांधकर विपत्ति में अपनी सुरक्षा की याद दिलाती हैं, ठीक उसी प्रकार संघ के स्वयंसेवक हिंदू भाईयों की कलाई में राखी बांधकर समाज, देश एवं राष्ट्र की सुरक्षार्थ एकरूपता में बंधकर आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post