वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय अकील खान की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई | Varishth congress neta swargiy akil khan ki dvitiy punyatithi manai

वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय अकील खान की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई

वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय अकील खान की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई

जावरा (यूसुफ अली बोहरा) - कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिला अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय अकील खान की द्वितीय पुण्यतिथि आज श्री वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट मित्र मंडल द्वारा  महेंद्र नगर जावरा पर शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष उमर खान के निवास पर मनाई गई जहां उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर क्षेत्र के नागरिकों  को फल वितरित किए गए।इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष बालू दास बैरागी राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के प्रदेश प्रभारी फारुख खान महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष यास्मीन खान किसान कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, एवं कांग्रेस नेता रिजवान पठान, बाले भाई,ललित जी शर्मा, कृष्णा अकेडिया, अजय श्रीवास्तव एडवोकेट, पीरुलाल सूर्यवंशी, चंद्रशेखर शर्मा, जगदीश राठौर (चक्की), मंदसौर जिला मानव अधिकार मंच के जिला अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा,सहित अन्य साथीगण एवं नागरिक महानुभाव उपस्थित रहे!

कार्यक्रम का संचालन मोहनलाल सैनी ने किया एवं आभार प्रदर्शन उमर खान ने किया!

Post a Comment

Previous Post Next Post