कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन दिनांक 30/06/2021 को
जावरा (यूसुफ अली बोहरा) - कांग्रेस सेवा दल के तत्वाधान में जावरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन दिनांक 30/06/2021 को प्रातः 10:00 बजे रेतिपुर बालाजी पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सैलाना क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हर्ष विजय गहलोत पूर्व गृहमंत्री भारत सिंह पूर्व विधायक रतलाम पारस सकलेचा मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रामेश्वर जी नीखरा (भोपाल )बटुक शंकर जी जोशी (उज्जैन) मनोहर बैरागी उज्जैन खुर्शीद अनवर साहब रतलाम सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति में आयोजित किया जा रहा है उक्त आयोजन की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट एवं जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष बालू दास बैरागी ने बताया कि सम्मेलन में अनेक भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस परिवार में शामिल होंगे। और इस आयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता बाबत चर्चा की जाएगी।