मध्यप्रदेश मीडिया संघ और जिला प्रशासन का अनूठा महाअभियान नो मास्क नो एंट्री
बुरहानपुर (अमर दीवाने) - मध्यप्रदेश मीडिया संघ ओर जिला प्रशासन मिलकर सम्पूर्ण जिले में "नो मास्क नो एंट्री" महा अभियान की शुरूवात कर रहा है। वर्तमान विकट समय में कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने को लेकर 'नो मास्क नो एंट्री' का ये अभियान मिल का पत्थर साबित होगा। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने अभियान को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश मीडिया संघ के तत्वधान में और जिला प्रशासन के प्रयास से "नो मास्क नो एंट्री" शहर भर में अभियान छेड़ने जा रहे है, इसमें दुकानदारों को नो मास्क नो एंट्री का बढ़िया सा फ्लेक्स, स्टिकर नि:शुल्क बनाकर दिया जा रहा है, उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया है कि इस स्टिकर को दुकान के सबसे उचित स्थान पर लगाये, ताकि ग्राहक भी उससे प्रेरणा लेकर मास्क का उपयोग करें। प्रत्येक विभागीय कार्यालय में भी चलेगा यह अभियान।
इस अभियान के तहत, प्रत्येक व्यक्ति को मास्क पहनने के महत्व, किस तरह से मास्क का उपयोग करना है और इसे नष्ट कैसे करना है, इसे लेकर जागरूक किया जाएगा।
अब कलेक्ट्रेट सहित सभी सरकारी कार्यालयों में भी मास्क के बिना एंट्री नहीं होगी।
'मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं' और सुरक्षित दूरी के नियम को अनिवार्यता से लागू करवाने के लिए प्रारम्भ किए गए इस जनआंदोलन में लोगों का भी समर्थन मिल रहा है।