विनायक पाटिल को महाराष्ट्र की बस प्रवेश होने पर कारण बताओं नोटिस जारी
बुरहानपुर (अमर दिवाने) - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु अधिकारियों व कर्मचारियों की बार्डर चेकपोस्टों पर समायानुसार ड्यूटी लगाई है। उन्होंने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर सहायक विकास विस्तार अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा तीन दिवस में स्पष्टीकरण मांगा है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र बार्डर पर निर्मित इच्छापुर चेकपोस्ट पर जनपद पंचायत के सहायक विकास विस्तार अधिकारी विनायक पाटील की ड्यूटी रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लगाई गई थी। उक्त अवधि में महाराष्ट्र राज्य एवं मध्य प्रदेश राज्य के मध्य अंतर्राज्यीय बस परिवहन सेवा प्रतिबंध होने के उपरांत भी जिले में बस प्रवेश होने पर कार्यवाही की गई।
Tags
burhanpur