राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित नवदुर्गा एसएचजी की महिलाओं ने आला अधिकारियो के समक्ष रखे अपने विचा | Rashtriya star pr sammanit navdurga SHG ki mahilao ne ala adhikariyo ke samaksh

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित नवदुर्गा एसएचजी की महिलाओं ने आला अधिकारियो के समक्ष रखे अपने विचा

समूह सदस्यों का सम्मान कार्यक्रम समपन्न हुआ

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित नवदुर्गा एसएचजी की महिलाओं ने आला अधिकारियो के समक्ष रखे अपने विचा

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - अतंराष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में अलीराजपुर जिले के ग्राम बेहडवा विकासखंड सोंडवा का नवदुर्गा स्व सहायता समूह राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुआ। उक्त समूह की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर सुरभि गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ संस्कृति जैन, अपर कलेक्टर सुरेषचन्द्र वर्मा, अनुविभागीय अधिकारीगण एवं विभाग प्रमुख के समक्ष उक्त सम्मान और अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर नवदुर्गा एसएचजी की अध्यक्ष नानिया सूरज, सचिव झमा कोटवाल, सदस्य काली रूमाल, सामली नवलसिंग, रूमली गणपत, डागरी सिलदार, सुडकी सूरज, सुरमा पुटिया, लया काषीराम, साबली गमरसिंह, सायरी भेना, आन्टी मुकेष एवं बरली कालु ने अपने विचार व्यक्त किए। उल्लेखनीय है कि मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिषन द्वारा गठित नवदुर्गा स्व सहायता समूह को समूहों नियमों के पालन, दस्तावेजीकरण, गतिविधि संचालन और आदर्ष समूह के दिषा-निर्देषों का पालन करने पर उक्त राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चयन हुआ। अतंराष्ट्रीय महिला दिवस के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में नवदुर्गा एसएचजी के प्रतिनिधि के रूप में जमा ओहरिया, अन्ती खरत और नानिया दीदी सम्मानित हुई। इस अवसर पर उक्त समूह की महिलाओं ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने सभी समूह सदस्यों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जिले को सम्मान दिलाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उक्त सम्मान पर कलेक्टर श्रीमती गुप्ता, जिपं सीईओ श्रीमती जैन, अपर कलेक्टर श्री वर्मा सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण, आजीविका मिषन डीपीएम इंकु बघेल सहित समस्त स्टाॅफ ने हर्ष व्यक्त करते समूह सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम में आजीविका मिषन की डीएम स्कील अनुराधा पादीदार एवं ब्लाॅक टीम सदस्य राजेष भाबर भी उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments