भाजपा जिलाध्यक्ष से मिले हाट बाजार दुकानदार, कलेक्टर से मिलकर निकाला बीच का रास्ता | Bhajpa jiladhyaksh se mile hat bajar dukandar

भाजपा जिलाध्यक्ष से मिले हाट बाजार दुकानदार, कलेक्टर से मिलकर निकाला बीच का रास्ता

खेल मैदान या खाली जगह में लगेंगे हाट बाजार

होली पर्व को देखते हुए प्रशासन ने दिया सहयोग का आश्वासन

भाजपा जिलाध्यक्ष से मिले हाट बाजार दुकानदार, कलेक्टर से मिलकर निकाला बीच का रास्ता

बुरहानपुर (अमर दिवाने) - जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए दो दिन पहले कलेक्टर प्रवीण सिंह ने हाट बाजारों पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए थे, लेकिन इससे दुकानदारों में आक्रोश है। इसे लेकर जिले के हाट बाजार व्यापारी मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे से मिलने भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां श्री लधवे ने व्यापारियों की हाट बाजार प्रारंभ करने की मांग को कलेक्टर प्रवीण सिंह के समक्ष रखा और हाट बाज़ार प्रारम्भ करने का आग्रह किया। कलेक्टर ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार हाट बाजार प्रारंभ करने की अनुमति दी। व्यापारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजू शिवहरे और कलेक्टर साहब का आभार माना। 

भाजपा जिलाध्यक्ष से मिले हाट बाजार दुकानदार, कलेक्टर से मिलकर निकाला बीच का रास्ता

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आदिवासियों का प्रमुख त्योहार भगोरिया आने वाला है। इसलिए प्रशासन से अपील की गई कि इस दौरान बाजार लगाने की छूट दी जाए। कलेक्टर ने शर्तों के अनुसार छूट दी है। होली तक हाट बाजार लगाए जाएंगे, लेकिन उन्हें किसी बड़े खुले स्थान या खेल मैदान में लगाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक बाजार की समिति बनाई जाएगी जो सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क आदि का ध्यान रखेगी ताकि कोरोना संक्रमण न फैले। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर दुकानदार काफी तैयारी करते हैं। काफी संख्या में आदिवासी भी बाजारों में खरीदी करने के लिए आते हैं। इसलिए जहां जगह अच्छी होगी वहां बाजार लगाया जाएगा, लेकिन यह सब समिति की देखरेख में होगा। कलेक्टर ने आश्वासन दिया है कि शर्तों के साथ नए आदेश जारी किए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post