सायबर सेल की मुस्तैदी से 1 लाख की आनलाईन धोखाधडी की राशि एक दिन में पीड़ित के खाते में वापिस | Cyber cell ki mustedi se 1ki online dhokhadhadi ki rashi ek din main pidit ke khate main wapis

सायबर सेल की मुस्तैदी से 1 लाख की आनलाईन धोखाधडी की राशि एक दिन में पीड़ित के खाते में वापिस

पीड़ित ने आभार मानते हुए किया टीम का स्वागत

सायबर सेल की मुस्तैदी से 1 लाख की आनलाईन धोखाधडी की राशि एक दिन में पीड़ित के खाते में वापिस

बुरहानपुर (अमर दिवाने) - दिनांक 23-02-21 की शाम बालाजी नगर, बुरहानपुर निवासी राजेश दोर्वेकर के फोन पर एक अंजान नम्बर से काल आया। जिसने स्वयं को फोन-पे का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर कहा कि आपकी कुछ राशि फोन-पे में रुकी हुई है जो आपके खाते में डालना है। ऐसा कहकर मेरे फोन-पे के खाते की जानकारी मांगी। मेरे द्वारा फोन-पे के खाते की जानकारी देते ही मेरे खाते से उसी समय 1,00,000 रुपये की राशि स्वतः कट गई जिसका मुझे मैसेज प्राप्त हुआ। मैसेज मिलने पर मुझे पता लगा कि मेरे साथ धोखाधड़ी हुई है। मैंने तत्काल लालबाग थाने पर सम्पर्क किया। वहाँ मौजुद एस.आई. अंकिता भुरिया मेडम ने मेरी शिकायत पर तत्काल सायबर सेल को मामला बताया। पीडित की उक्त शिकायत पर सायबर सेल द्वारा मोबाईल से ट्रांजेक्शन की डिटेल लेकर फोन-पे के अधिकारियों से तत्काल पत्राचार कर आरोपी के खाते को डेबिट फ्रीज करवाया गया। पीड़ित द्वारा पुलिस को सुचना देने के मात्र 15 मिनट के भीतर सायबर सेल द्वारा राशी फ्रीज करवाई गई। अगले ही दिन फोन-पे से सम्पर्क कर पूरी राशि पीड़ित के खाते में पुनः वापस करवा दी गई। पीड़ित के द्वारा सायबर को सुचित करने व सायबर टीम द्वारा उस पर तत्काल कार्यवाही करने से फरियादी की कड़ी मेहनत की कमाई  धोखेबाजो के खाते में जाने से बच गई। राशि वापस मिलने पर फरियादी राजेश ने खुशी व्यक्त करते हुए सायबर टीम का स्वागत किया। गौरतलब है कि आनलाईन पेमेंट के इस दौर में नागरिको को बहुत जागरुक होने की आवश्यकता है। मोबाईल पर आने वाली किसी भी लिंक को क्लिक करने, गुगल सर्च कर काल सेंटर पर फोन करने, मोबाईल नंबर पर किसी तरह की बैंक डीटेल, खाते की जानकारी, ओटीपी आदि देने से बचना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments