रायपुरिया निवासी का हुआ रतलाम जिले में एक्सीडेंट | Raypuriya nivasi ka hua ratlam jile main accident

रायपुरिया निवासी का हुआ रतलाम जिले में एक्सीडेंट

रावटी-शिवगढ़ मार्ग पर कारों की भिड़ंत, छह लोग घायल

रतलाम-झाबुआ (संदीप बरबेटा) - रावटी-शिवगढ़ मार्ग पर रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम बासिंद्रा के समीप दो कारों की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे एक कारों मेें सवार कवि ब्रजराजसिंह ब्रज सहित छह व्यक्ति घायल हो गए। पांच घायलों को जिला अस्पताल और एक को रावटी के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना में दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब सवा तीन बजे कवि ब्रजराजसिंह ब्रज अौर उनके साथी रावटी से कार में सवार होकर रतलाम आ रहे थे। सामने से शिवगढ की तरफ से दूसरी कार लेकर चालक 28 वर्षीय राजू रावल पुत्र भरत रावल निवासी ग्राम रायपुरिया तहसील पेटलावद जिला झाबुआ रावटी की तरफ जा रहा था। तभी ब्रासिंद्रा के पास घाट के समीप दोनों कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई।

इससे एक कार में सवार 65 वर्षीय प्रदीप राव पुत्र रघुनाथ राव निवासी राजेंद्र नगर, 60 वर्षीय महेशकुमार व्यास पुत्र लक्ष्मीनारायण व्यास निवासी इंद्रलोक नगर, 60 वर्षीय संजय पुत्र विष्णु दातार निवासी इंद्रलोक नगर, कवि 50 वर्षीय ब्रजराजसिंह ब्रज पुत्र तेजसिंह निवासी प्रताप नगर व 56 वर्षीय शंकरलाल बर्मन पुत्र बालकृष्णा बर्मन निवासी मुखर्जी नगर तथा दूसरी कार का चालक राजू रावल घायल हो गए। आसपास के लोग और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। राजू को रावटी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। कवि बृजराजसिंह और उनके साथियों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News