नव निर्वाचित (अ•ज•जा•मोर्चा) प्रदेश अध्यक्ष श्री भाबर का हुआ भव्य स्वागत | Nav nirvachit ajj morcha pradesh adhyaksh shri bhabar ka hua bhavy swagat

नव निर्वाचित (अ•ज•जा•मोर्चा) प्रदेश अध्यक्ष श्री भाबर का हुआ भव्य स्वागत 

नव निर्वाचित (अ•ज•जा•मोर्चा) प्रदेश अध्यक्ष श्री भाबर का हुआ भव्य स्वागत

झाबुआ (अमित जैन) - जिले की थांदला विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक श्री कलसिंह जी भाबर को भाजपा प्रदेश संगठन के द्वारा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया । यह खबर सुनते ही सारे झाबुआ जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर दौड़ गई ।

आज शाम श्री भाबर के प्रथम नगर आगमन पर जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और भव्य स्वागत किया ।

श्री भाबर ने झाबुआ पहुच सर्वप्रथम स्व दिलिप सिंह जी भूरिया व टन्टिया मामा  की प्रतिया को माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया । 

इस स्वागत मे भाजपा जिला टीम , जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, शांतिलाल बिलवाल ,भानू भूरिया,मांगीलाल भूरिया, हिन्दू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष शैलेष सिंगार(बिट्टू) व समस्त युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post