निरसपुर में हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, हुई मौत | Nisarpur main head constable ne khud ko mari goli

निरसपुर में हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

निरसपुर में हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

धार/कुक्षी (ब्यूरो रिपोर्ट) - कुक्षी तहसील की निसरपुर चौकी में पदस्थ हेड कांस्टेबल राजकुमार रघुवंशी ने बुधवार सुबह लगभग 7.45 बजे पुलिस चौकी के मालखाने में जा कर सीने में खुद को गोली मार ली। उसके बाद उन्हें ड्यूटी पर तैनात आरक्षक निसरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां गंभीर स्थिति देखकर तुरंत ही उन्हें बड़वानी जिला चिकित्सालय रिफर किया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बारे में कुक्षी एसडीओपी एवी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें भी मिली है। हेड कांस्टेबल की मौत हुई है इस बारे में जानकारी लेकर आगामी कार्रवाई कर रहे हैं। हेड कांस्टेबल के इस कदम क्या कारण है हम उसकी जांच होने के बाद ही कुछ कह सकते हैं।

निसरपुर चौकी में पदस्थ हेड कांस्टेबल राजकुमार रघुवंशी विगत दो साल से यहां पदस्थ थे। इसके पूर्व भी वे दो साल निसरपुर रह चुके थे। मूल रूप से वह भिड़ जिले के अशोकनगर के ग्रामीण इलाके के रहने वाले हैं। उनकी उम्र लगभाग 58 साल है वर्तमान में वे निसरपुर चौकी में बने हुए सरकारी निवास में रहते थे। उनके साथ उनकी पत्नी बेटा बहू व दो पोते व पोती भी हैं।

घटना के बाद से ही परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोग भी यह समझ नहीं पा रहे हैा कि आखिर इस तरह की स्थिति क्यों निर्मित हुई है। इधर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधान आरक्षक की मौत का कारण फिलहाल मालूम नहीं हो पा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल रघुवंशी का शव बड़वानी में है। वहां से शव पोस्टमार्टम के बाद निसरपुर लाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post