महिला जन जागरूकता अभियान ‘सम्मान‘ के तहत आटो एवं बसों में चिपकाये गये स्टीकर
आटो एवं बस चालकों/ऑपरेटरों को किया गया जागरूक
बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु दिलाई गयी शपथ
जबलपुर (संतोष जैन) - माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश द्वारा दिनांक 11-01-2021 को प्रदेश स्तरीय महिला जन जागरूकता अभियान ‘सम्मान‘ का शुभारंभ सभी विभागों के संयुक्त समन्वय एवं पूरी उर्जा के साथ किया गया है। अभियान के मुख्य उद्देश्य महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है एवं महिला एवं बालिकाओं के लिये समाज में सम्मानजनक अनुकूल वातावरण तैयार करना है। साथ ही जनमानस को कानून के विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक कर मानसिक रूप से सशक्त करना है, जिससे कि स्वयं महिलाएं ही नही अपितु समाज के सभी वर्ग, महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक होकर अपने कर्तव्य का निवर्हन करें।
प्रारंभ हुये प्रदेश स्तरीय महिला जन जागरूकता अभियान ‘सम्मान‘ के छठवें दिवस आज दिनाॅक 16-1-21 को महिला जन जागरूकता अभियान ‘‘सम्मान‘‘ के दौरान पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने निर्देशानुसार अति0 पुलिस अधीक्षक शहर यातायात श्री सजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में जबलपुर यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा शहर के ऑटो एवं बसों में तथा आटो स्टैण्ड एवं बस स्टैण्ड तथा विभिन्न चैराहों/तिराहों में महिला सुरक्षा संबंधी लगभग 2000 स्टीकर चिपकाये गये। इसके साथ ही आई.एस.बी.टी. बस स्टैण्ड में ऑटो एवं बस चालकों/आॅपरेटरो को महिला सुरक्षा सम्बंधी शपथ दिलाई गयी एवं बताया गया कि महिला आरक्षित सीट पर महिला ही बैठे सुनिश्चित करें, आटो/बस मे सवार बालिकाओं/महिलाओ का सम्मान करें, यदि कोई आटो मे बस मंे सवार बालिकाओं/महिलाओ के साथ छेडछाड करता है तो तत्काल उसका विरोध करें, एवं सम्बंधित थाने या कन्ट्रोलरूम/डायल 100 को सूचित करें तथा सम्बंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा सके।