जबलपुर पुलिस एवं प्रशासन की नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही | Jabalpur police evam prashasan ki nagar nigam ke sath milkar sanyukt karyawahi

जबलपुर पुलिस एवं प्रशासन की नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही

जबलपुर पुलिस एवं प्रशासन की नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही

जबलपुर (संतोष जैन) - हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी जिसके विरुद्ध थाना गोहलपुर, सिविल लाइन में धोखधड़ी, मारपीट, तोड़-फोड़ तथा आर.पी.एफ. थाना जबलपुर एवं कटनी में रेल सम्पत्ति अवैध कब्जा अधिनियम के अपराध पंजीबद्ध हैं, के हवेलीनुमा मकान का 1750 वर्गफुट हिस्सा एवं किलेनुमा गोदाम का 800 वर्गफुट हिस्सा जो कि लगभग 1 करोड़ 50 लाख की लागत से अवैध रूप से निर्मित किया गया था को किया गया जमींदोज*


*ग्राम पिपरिया बनियाखेड़ा निवासी वीरेन्द्र पटेल के द्वारा विगत 15 वर्षो से कब्जा की हुई 12 एकड़ शासकीय भूमि कीमती 12 करोड़ की कराई गयी कब्जा मुक्त*


*ग्राम पिपरिया बनियाखेड़ा निवासी मोहन लाल पटेल द्वारा मकान बनाने हेतु स्वीकृत 1750 वर्ग फुट भूमि के पट्टे पर अवैध रूप से  25 लाख की लागत से निर्मित गोदाम  एवं 3 दुकानों को किया गया जमीदोज*

जबलपुर पुलिस एवं प्रशासन की नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही

*खजरी खिरिया में कबाड़ी नजर अली के द्वारा अवैध तरीके से लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित 2500 वर्गफुट के गोदाम को किया गया जमीदोज*

              मध्यप्रदेश शासन द्वारा भू-मफिया राशन की काला बाजारी, मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं, दिये गए निर्देशों के तहत पुलिस एवं प्रशासन तथा नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा इस प्रकार के माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा किये गये अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार की गई है तथा उनके विरूद्व कार्यवाही की योजना तैयार कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

                 इसी क्रम में आज दिनांक 21.01.2021 को कलेक्टर जबलपुर श्री कर्मवीर शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना गोहलपुर अंतर्गत खजरी खिरिया स्थित ग्राम चाॅटी में हिस्ट्री शीटर शमीम कबाड़ी जिसके विरुद्ध जिला जबलपुर के थाना गोहलपुर, सिविल लाइन में धोखधड़ी, मारपीट, तोड़-फोड़ तथा आर.पी.एफ. थाना जबलपुर एवं थाना कटनी में रेल सम्पत्ति अवैध कब्जा अधिनियम के अपराध पंजीबद्ध हैं, के द्वारा ग्राम चाॅटी में हवेलीनुमा मकान का एवं मकान के बाजू में ही किलेनुमा गोदाम का निर्माण किया जा रहा था, उक्त निर्मित किये जा रहे हवेलीनुमा मकान के अवैध निर्मित लगभग 1750 वर्ग फुट हिस्से को एवं किलेनुमा गोदाम के 800 वर्गफुट के अगले हिस्से को जो कि लगभग 1 करोड़ 50 लाख की लागत से निर्मित किया गया था को जमीदोज किया गया है।

2- ग्राम पिपरिया बनियाखेड़ा निवासी पूर्व सरपंच वीरेन्द्र पटेल के द्वारा विगत 15 वर्षो से पिपरिया बनियाखेड़ा में 12 एकड़ शासकीय भूमि जिसकी कीमत लगभग 12 करोड़ है पर कब्जा कर खेती की जा रही थी को कब्जा मुक्त कराया गया ।

           उल्लेखनीय है कि स्कूल एवं मुख्य सड़क से लगी बेशकीमती भूमि पर पूर्व सरपंच वीरेन्द्र पटेल द्वारा कब्जा कर खेती की जा रही थी, इसके पूर्व एक बार उक्त शासकीय भूमि का कब्जा मुक्त कराया गया था लेकिन वीरेन्द्र पटेल द्वारा दुबारा फैंसिंग कर कब्जा कर खेती की जा रही थी। वीरेन्द्र पटेल पर इस शासकीय भूमि पर लगे वृक्ष काटने पर जुर्माना भी लगाया जा चुका है। पूर्व सरपंच वीरेन्द्र पटेल के भय के कारण गाॅव का कोई भी व्यक्ति शासकीय भूमि पर कब्जा कर वीरेन्द्र पटेल द्वारा खेती करने की शिकायत नहीं कर पाता था पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आज की गयी कार्यवाही से  ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।


3- ग्राम पिपरिया बनियाखेड़ा निवासी मोहन लाल पटेल के द्वारा मकान बनाने हेतु स्वीकृत 1750 वर्ग फुट भूमि के पट्टे पर अवैध रूप से  25 लाख की लागत से निर्मित गोदाम  एवं 3 दुकानों को किया गया जमीदोज।



4- खजरी खिरिया में कबाड़ी नजर अली के द्वारा अवैध तरीके से लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित 2500 वर्गफुट के गोदाम को भी जमीदोज किया गया है।


                         विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये  कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री अमित कुमार (भा.पु.से.), एस डी एम श्री नमः शिवाय अरजरिया , एस.डी.एम. श्री ऋषभ जैन, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर, नगर पुलिस अधीक्षक आधारताल श्री आशोक तिवारी, तहसीलदार श्री राजेश सिंह, श्रीमती नीता कोरी, नायब तहसीलदार श्री संदीप जयसवाल, श्री दिलीप चैरसिया एवं थाना प्रभारी कोतवाली , मदन महल, ओमती, हनुमानताल, माढोताल, भेडाघाट, टूआइसी गोहलपुर, चैकी प्रभारी धनवंतरी नगर, कोडरेड प्रभारी थाना बल के साथ तथा अतिक्रमण दस्ता प्रभारी श्री सागर बोरकर नगर निगम के अतिक्रमण अमला के साथ मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post