संगम धाम प्रमुख दामोदर दास जी के शिष्य का आज निधन
चाँद/छिंदवाड़ा (राजेन्द्र डेहरिया) - चाँद से 5 किलोमीटर दूर स्थित कुलबेहरा ओर पेंच नदी के संगम पर स्थित संगम धाम के प्रमुख सन्त दामोदर दास जी के प्रिय शिष्य सरमन दास जी पाटिल का आज लंबे समय से अस्वस्थ्य चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से संगम धाम एवं छिटयायी मैली माता धाम कुलबेहरा तट चांद से जुड़े सेवको एवं आस पास के लोगो मे दुख व्याप्त है। सरमन दास का पूरा जीवन अपने गुरु और आश्रम की सेवा और गौ शाला में गायों की सेवा के लिए आजीवन समर्पित था। अपने दिल मे पूरी तरह से सेवा भाव ओर शांत सरल मधुर स्वभाव के कारण सन्तो ओर लोगो के दिल मे विशेष जगह बनाई थी। आज उनका निधन लंबे समय से अस्वथ्य रहने के कारण निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार स्थानीय मोक्ष धाम में दोनों धाम के सन्तो, सेवको ओर नगर के लोगो की उपस्थिति में पूरी धार्मिक रीति रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। तद्पश्चात उपस्थित सभी लोगो ने मोन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।