पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी का बुरहानपुर में किया पुतला दहन | Paschim bengal ki CM mamta banerji ka burhanpur main kiya putla dahan

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी का बुरहानपुर में किया पुतला दहन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव पर पश्चिम बंगाल में हुए हमले से कार्यकर्ता नाराज

भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने कहा, पार्टी के लिए पश्चिम बंगाल जाकर काम करने को तैयार

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी का बुरहानपुर में किया पुतला दहन

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - पश्चिम बंगाल में एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर टीएमसी द्वारा जानलेवा हमला किया गया। जिसमें महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय घायल भी हुए। घटना के बाद से भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है। जगह-जगह धरने देकर भाजपा द्वारा विरोध किया जा रहा है। शुक्रवार को बुरहानपुर में भी धरना देकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का पुतला फूंका गया। कार्यकर्ताओं, नेताओं ने कहा कि हम पार्टी से मांग करते हैं कि आवश्यकता पडी तो हम पश्चिम बंगाल जाकर भी पार्टी के लिए काम करने को तैयार हैं।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी का बुरहानपुर में किया पुतला दहन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि धरना कार्यकर्ताओं में नया जोश लाने के लिए है। पश्चिम बंगाल में ममता सरकार को जब तक उखाड नहीं लेते तब तक चुप नहीं रहेंगे। हम भी पश्चिम बंगाल में जाकर काम करने को तैयार हैं। राष्ट्रीय महामंत्री पर हमला किया जाना गलत है। अगर कोई पार्टी अध्यक्ष पर हमला कराती है तो यह गलत है। हमले का जवाब कार्यकर्ता मजबूती के साथ देंगें। हैदराबाद में हमें सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। ममता बैनर्जी हमले करा रही है। आठ दिन में चार पांच हमले हो गए। इस प्रकार कायराना हरकत कर रहे हैं। हमारा कार्यकर्ता, पार्टी इन बातों से नहीं डरती। हमने बहुत त्याग किया। संघर्ष किया है। हमारे कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल जाने को तैयार हैं। हम चुनाव को चुनाव के तरीके से लडना चाहते हैं। वहां की जनता जाग चुकी है। भाजपा की सरकार वहां आएगी।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी का बुरहानपुर में किया पुतला दहन

चुनौतियों से मजबूर नहीं होंगे मजबूत होंगे: श्रीमती चिटनिस

पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा कि जो इश्यू नहीं उसका इश्यू बनाते हैं। वह सारे दल मौन हैं। जो बंगाल में हुआ वो देश को शर्मसार करने वाला है। इसकी हम भत्सर्ना करते हैं। भारतीय जनता पार्टी मर्यादा वाली पार्टी है। सबसे बडी पार्टी के अध्यक्ष पर इस प्रकार हमला होता है तो हम कल्पना कर सकते हैं कि आमजन कैसे जीता होगा। चुनाव अपनी जगह है। हम चुनाव जीतना चाहते हैं। बंगाल में सरकार विकास, सेवा के लिए बनाना चाहते हैं। भाजपा से दूसरे दल डरे हुए हैं। संकट से बडा कोई शिक्षक नहीं। हम चुनौतियां से लडते रहेंगे। चुनौतियों से मजबूर नहीं होंगे मजबूत होंगे।

*भाजपा ममता सरकार की ईंट से ईंट बजा देगी- पाटिल*

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा धरना देने की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के गुंडो ने नड्डाजी और विजयवर्गीय जी पर हमला किया। जो हमला किया गया ममता के गुंडो के द्वारा इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। ईंट, पत्थर, सरिए से हमला किया। भगवान की कृपा से वें बाल-बाल बचें। राष्ट्रीय अध्यक्ष की कार बुलेट प्रुफ ना होती तो उनको भी चोंट लग सकती थी। भाजपा चुप नहीं बैठेगी। भाजपा ममता सरकार की ईंट से ईंट बजा देगी।

इस अवसर पर पूर्व महापौर अनिल भोसले, अतुल पटेल, माधुरी पटेल, अरुण शेंडे, जगदीश कपूर, मनोज तारवाला, योगेश्वर पाटिल, हिदायत उल्ला, विनोद चौधरी,मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान, विनोदराव पाटिल, विक्रम चंदेल, संदीप मुंशी, गजराज राठौर, दीपक महाजन, अमोल भगत, कविता मोरे, किशोर राठौर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विपुल कानगो ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News