लेटगांव मंडल मे जनजागरण वाहन रैली निकली
तिरला (बगदीराम चौहान) - श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत नगर में धूमधाम से जनजागरण वाहन रैली निकाली गई। रैली कपास्थल बालोदा सोन्याखेडी होती हुई लेटगाव पहुची जहा समापन किया गया ढोल ढमाकों, के साथ निकली रैली में युवक जय श्रीराम का जयघोष करते हुए शामिल हुए। यात्रा का कई जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर बनने का सपना पूरा देश देख रहा है। इसके लिए प्रत्येक परिवार को निधि संग्रह के कार्य में भागीदारी करना है।
इसी उद्देश्य से प्रत्येक व्यक्ति को जागृत करने के लिए जन जागरण वाहन रैली का आयोजन किया गया है।
Tags
dhar-nimad