ग्राम बांका मै हुआ ग्रह ग्रह गायत्री यज्ञ सम्पन्न | Gram baka main hua grah grah gayatri yagya sampann

ग्राम बांका मै हुआ ग्रह ग्रह गायत्री यज्ञ सम्पन्न

ग्राम बांका मै हुआ ग्रह ग्रह गायत्री यज्ञ सम्पन्न

धनोरा/हर्रई (जयकुमार डेहरिया) - विकासखंड हर्रई के ग्राम *बांका* में आज दिनांक 13 दिसंबर 2020 को  22 घरों ग्रह ग्रह गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम बांका एवं चौरासी के गायत्री परिजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

ग्राम बांका मै हुआ ग्रह ग्रह गायत्री यज्ञ सम्पन्न

आगामी 14 जनवरी 2021 से अप्रैल तक हरिद्वार में पूर्णकुंभ प्रारंभ हो रहा है इसके अंतर्गत अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा *घर घर गंगे - हर हर गंगे, आपके द्वार- हरिद्वार* कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है , जिसके अंतर्गत गांव -गांव ,नगर- नगर *गंगाजल एवं वेदमूर्ति,तपोनिष्ठ पंडितश्रीराम*शर्मा जी आचार्य* के द्वारा रचित युग साहित्य जो युग समस्या के निवारण हेतु सृजित हुआ है को पहुंचाया जाएगा!  यह साहित्य व्यक्तिगत , पारिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करेगा ।

इसी कड़ी में  गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ विकासखंड हर्रई के द्वारा ग्रामों में गायत्री यज्ञ अभियान चलाया जा रहा है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post