किसान सम्मेलन का सीधा प्रसारण 18 दिसंबर को, 167 पंचायतों में जाएंगे भाजपा के प्रभारी | Kisan sammelan ka sidha prasaran 18 december ko

किसान सम्मेलन का सीधा प्रसारण 18 दिसंबर को, 167 पंचायतों में जाएंगे भाजपा के प्रभारी

जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजू शिवहरे को बनाया गया है जिले का प्रभारी

किसान सम्मेलन का सीधा प्रसारण 18 दिसंबर को, 167 पंचायतों में जाएंगे भाजपा के प्रभारी

बुरहानपुर (अमर दिवाने) - मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा 18 दिसंबर 2020 को किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें किसान हितग्राहियों को खरीफ 2020 की फसल क्षति की राहत राशि का वितरण ऑनलाइन किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण प्रत्येक ग्राम पंचायत में होगा। दोपहर 12 बजे से लाइव टेलीकास्ट एलईडी पर दिखाए जाने वाले इस कार्यक्रम के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजू शिवहरे को प्रभारी बनाया गया, तो वहीं जिले की सभी 167 पंचायतों के लिए भी भाजपा की ओर से प्रतिनिधि बनाए गए हैं। इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि शुक्रवार को जिले की सभी 167 ग्राम पंचायतों में प्रतिनिधि जाएंगे। किसानों को इसका लाभ दिए जाने को लेकर चर्चा करेंगे। इसके लिए पार्टी प्रत्येक मंडल में व्यवस्था बनाई है। ग्रामीणों के साथ प्रतिनिधि भी लाइव प्रसारण देखेंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम किसान हितग्राहियों को खरीफ 2020 की फसल क्षति की राहत राशि वितरण के लिए आयोजित हो रहा है। जिसे राजस्व विभाग और किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में 35 लाख 50 हजार किसानों को कुल 1600 करोड रूपए की किसन सम्मान निधि के वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post