पटवारी के स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

पटवारी के स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

त्योंथर - तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदरो में पदस्थ पटवारी राजेश रावत के स्थानांतरण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सामने आई है। ग्रामीणों ने सरपंच के साथ मिलकर त्योंथर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए पटवारी के स्थानांतरण पर रोक लगाने और उन्हें पुनः मदरो हल्के में पदस्थ करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि पटवारी के स्थानांतरण से ग्राम पंचायत में संचालित विभिन्न हितग्राही मूलक कार्य प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा गिरदावरी और फसल संबंधी फीडिंग का काम भी समय पर पूरा कराने में परेशानी आने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र की आवश्यकताओं और किसानों के हित को देखते हुए पटवारी राजेश रावत का स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें मदरो हल्के में ही पदस्थ रखा जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो समस्त पंचायतवासी प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में विवेक सिंह दीपू, अमृतलाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, गोकुल सिंह, सुखदेव सिंह, लाल बहादुर सिंह, समसेर सिंह, शोभनाथ केवट, सुरेश सिंह, अतुल सिंह, भारत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अरुण सिंह, आशुतोष सिंह, ललित सिंह, सुनील सिंह, रिंकू सिंह, अजय वर्मा, योगेश, हिमांशु, अंकित सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post