मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के ससुर का निधन | Mukhyamntri shivraj singh chouhan ke sasur ka nidhan

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के ससुर का निधन

महाराष्ट्र के गोंदिया में होगा अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के ससुर का निधन

भोपाल (ब्यूरो रिपोर्ट) - मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के ससुर घनश्यामदास मसानी का बुधवार देर शाम भोपाल के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 88 साल के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी सुशीला देवी, 03 बेटियां रेखा ठाकुर, कल्पना सिंह एवं साधना सिंह तथा 2 बेटे अरूण सिंह मसानी एवं संजय सिंह मसानी हैं।

जानकारी के मुताबिक घनश्यामदास मसानी गुरुवार को सुबह साढ़े सात बजे गृह जिला गोंदिया-महाराष्ट्र ले जाया जाएगा। वहां दोपहर ढाई बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तिरुपति से लौट रहे हैं| सुबह साढ़े सात बजे कार्गो विमान से श्री मसानी का पार्थिव शरीर गोंदिया ले जाया जाएगा।

घनश्यामदास मसानी का जन्म 15 नवम्बर 1932 को गोंदिया, महाराष्ट्र में हुआ। वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय स्वयं सेवक एवं समाजसेवी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज एवं राष्ट्र की सेवा को समर्पित किया। वे अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण को युगान्तकारी घटना बताते थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post