जननायक धरती आबा बिरसा मुण्डा की जयंती पर बोरी में होगा भव्य आयोजन 15 को | Jan nayak dharti aba birsa munda ki jayanti pr bori main hoga

जननायक धरती आबा बिरसा मुण्डा की जयंती पर बोरी में होगा भव्य आयोजन 15 को

जननायक धरती आबा बिरसा मुण्डा की जयंती पर बोरी में होगा भव्य आयोजन 15 को

अलीराजपुर। (रफीक क़ुरैशी) -  धरती आबा महामानव भगवान बिरसा मुंडा की 146 वी जयंती पर 15 नवम्बर रविवार को जिले के  कस्बों, ब्लॉक पर बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी। इसी तारतम्य में जिला मुख्यालय अलीराजपुर में प्रातः10 बजे सभी समाजजन स्थानीय टंकी ग्राउण्ड में एकत्रित होंगे। जहां से एक विशाल रेली निकाली जाएगी। रैली नगर के 

मुख्य मार्गो से होते हुवे जननायक टांटया मामा चौराहा पहुँचेगी, जहाँ पर  माल्यापर्ण किया जाएगा।पश्चात रैली आम्बुआ बोरझाड से होते हुवे जोबट पहुँचेगी। रैली में सभी गाँव कस्बों के लोग  जुड़ते जाएंगे एव एक विशाल रैली लेकर बोरी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उक्त मंच के माध्यम से जननायक बिरसा मुंडा जी के विचारों एव सिद्धान्तों को आमजन मानस तक पहुंचाया जाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post