सोण्डवा तहसील जयस कार्यकारिणी का गठन | Sondva tehsil jays karykarini ka gathan

सोण्डवा तहसील जयस कार्यकारिणी का गठन

जयस एक सामाजिक संगठन - राज्य प्रभारी मुकेश रावत

सोण्डवा तहसील जयस कार्यकारिणी का गठन

अलीराजपुर। (रफीक क़ुरैशी) - नव युवाओं का सामाजिक संगठन जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस)पिछले चार-पांच सालों से जिले में सक्रियता से समाज में जनजाग्रति का कार्य कर रहा है। संवैधानिक हक अधिकारों के साथ ही जल,जंगल,जमीन एवं प्रकृति के संरक्षण के लिए हमेशा आवाज उठाते आये है। जिले के सबसे बड़े विकासखण्ड एवं तहसील सोण्डवा में  जयस कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को टोटल देवी मय्या चबूतरे पर राष्ट्रनायक क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा एवं टोटल देवी मय्या की पूजा अर्चना कर सर्वसहमति से  किया गया । सोण्डवा तहसील को चार सेक्टर में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर में क्षेत्रवार पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

पहला सेक्टर- वालपुर, कुलवट एवं देलवाली, दूसरा सेक्टर- सिलोटा, उमराली एवं सोण्डवा,

तीसरा सेक्टर- फूलमाल, कुण्डवाट एवं छकतला, 

चौथा सेक्टर- अठ्ठा, बखतगढ़ एवं मथवाड है।  इस प्रकार से पूरी तहसील को ध्यान रखते हुए तहसील सोण्डवा की जयस कार्यकारिणी गठन किया गया है। जिसमे अध्यक्ष दिनेश भाई चौहान खामट, 

उपाध्यक्ष अतुल तोमर चिखोड़ा, किशोर सोलिया झंडाना, गोविंद अजनार  वेगलगांव, प्रकाश चौहान सोंडवा, महासचिव गोविंद डावर वेगलगांव, सचिव दर्शन सस्टिया  सोंडवा,देवेंद्र पराडा अट्ठा,रामसिंह तोमर चिखोड़ा ,विक्रम चौहान छोटी बेगलगांव,माधू भादलिया उंदरी,सह सचिव बबलू जमरा  ओझड, दयाराम जमर बोरगांव, मुकेश आवासीया आमला, सुनील चौधरी आंबी, दूरसिंह चौहान छोटी उतवाली,कोषाध्यक्ष उमेश तोमर कुंडवाट, सह कोषाध्यक्ष इंदरसिंह सस्तिया सोंडवा,अरविंद तोमर चापरिया,

मीडिया प्रभारी विजय कनेश रोशीया,सह मीडिया प्रभारी रवि लोहारिया ओझड़, संरक्षक गोविंद सोलंकी सोंडवा, रायसिंह  सास्तिया को नियुक्त किया गया है। इस दौरान जयस राज्य प्रभारी मुकेश रावत ने कहा कि जयस एक सामाजिक संगठन है, सभी पदाधिकारी जयस के उद्देश्य एवं समाजहित के कार्य को फोकस करेंगे।संगठन में अनुशासन का पालन करना अनिवार्य होता है। बैठक के अंत में जयस जिलाध्यक्ष विक्रम चौहान ने सभी नवीन पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अरविंद कनेश, सक्रिय कार्यक्रता मालसिंह तोमर, संदीप वास्कले, इन्दरसिंह तोमर, सहित सेकड़ो नवीन कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News