गाँधीजी के सपनो को साकार करने का लिया संकल्प | Gandhi ji ke sapno ko sakar karne ka liya sankalp

गाँधीजी के सपनो को साकार करने का लिया संकल्प

जिला कांग्रेस ने गांधीजी ओर शास्त्री की जयंती मनाई

गाँधीजी के सपनो को साकार करने का लिया संकल्प

अलीराजपुर। (रफीक क़ुरैशी) - जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को  देश को आजादी की राह दिखाने वाले सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती ओर जय जवान जय किसान का नारा बुलंद करने वाले भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती श्रदापूर्वक मनाई गई। जिला कांग्रेस कार्यालय पर गांधीजी ओर शास्त्रीजी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रदासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान जब तक सूरज चांद रहेंगा, गांधीजी तेरा नाम रहेंगा, गांधीजी अमर रहे के नारों से चौराहा गुंजामय हो गया। उपस्थित नेताओ ओर जनप्रतिनिधियों ने गांधीजी ओर शास्त्रीजी के बताए हुवे मार्ग पर चलकर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष बापू पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, वरिष्ठ नेता राधेश्याम माहेश्वरी, सुमेरसिंह अजनार, प्रकाशचन्द्र जेन सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्तागण उपस्थित थे। 

गाँधीजी के सपनो को साकार करने का लिया संकल्प

*देश की आजादी में बापू की महत्वपूर्ण भूमिका*

आयोजित श्रदांजलि सभा में जिकां अध्यक्ष महेश पटेल ने जिला कांग्रेस की ओर से बापू ओर शास्त्रीजी को श्रदासुमन अर्पित करते हुवे कहा कि देश को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी बापू की महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिनके बलिदान को देशवासी कभी नही भूल सकते है। हमको आज के दिन यह संकल्प लेना चाहिए कि जिस तरह गांधीजी ने सत्य और अहिँसा के पथ पर चलकर लोगो को आजादी दिलाई है, ठीक उसी तरह हमको गरीब, दलित वर्गो और किसानों पर हो रहे अत्याचारों से मुक्ति दिलाना है, तभी सही मायनों में महान नेताओ को सच्ची श्रद्धांजलि होंगी। विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि संत का कभी अंत नही होता बल्कि संत देहमुक्त होकर अंनत हो जाता है। जिन सपनो के भारत के निर्माण की कल्पना गांधीजी ओर शास्त्रीजी ने की थी , उसके निर्माण के लिए हमको संकल्प लेना है। अंत्योदय यानी समाज के अंतिम सीढ़ी पर खड़े व्यक्ति का विकास हो यही सच्ची श्रद्धांजलि होंगी। श्रदांजलि सभा को कांग्रेसी नेता राधेश्याम माहेश्वरी, ओमप्रकाश राठौर, रमेश मेहता, प्रकाश जेन, शोभना ओंकार ने सम्बोधित कर कहा कि गांधीजी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सूत्रधार थे, वह सम्पूर्ण मानवजाति के प्रेरणा स्तोत्र है। कार्यक्रम में उप्र की दलित की बेटी और मप्र खरगोन झिरनिया की आदिवासी की बेटी को भी श्रदांजलि दी गई। वही महिला कांग्रेस नेत्री शोभना ओंकार द्वारा गांधी जयंती पर नेताओ को खादी के वस्त्र ओर नारियल भेट किए गए। 

गाँधीजी के सपनो को साकार करने का लिया संकल्प

*ये रहे उपस्थित*

इस अवसर पर कांग्रेसी नेता मदन डावर, अनिल थेपड़िया, डॉ.एएम शेख, खुर्शीद दिवान, जहीर मुगल, मोहन भाई, दिवालिया काका, सानी मकरानी,भूरसिंह डावर, सुरेश सारडा, सुनील डुडवे, ऊषान गरासिया, सुनील खेड़े, मंसूर मर्चेंट, सोनू वर्मा, तरुण मंडलोई, सुरेंद्र चौहान, सुरेश परिहार, जितेंद्र देवड़ा, सुनील भयडिया, जीतू अजनार, इरफान मंसूरी, सलमान मकरानी सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफ़ीक कुरेशी ने दी। 

Post a Comment

0 Comments