भाजपा के साथ है मंजू दादु, निर्दलीय या किसी अन्य दल में नही जायेंगी : सांसद श्री चौहान | Bhajpa ke sath hai manju dadu nirdaliy ya kisi anya dal main nhi jayegi

भाजपा के साथ है मंजू दादु, निर्दलीय या किसी अन्य दल में नही जायेंगी : सांसद श्री चौहान

भाजपा के साथ है मंजू दादु, निर्दलीय या किसी अन्य दल में नही जायेंगी : सांसद श्री चौहान

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - भाजपा में बग़ावत पर उतरी मंजू दादु को आखिर पार्टी ने मना ही लिया। आज संजय नगर स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज लधवे द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेपानगर की पूर्व विधायक मंजू दादु भाजपा के साथ ही है बताया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा मंजू दादु निर्दलीय मैदान में उतरेंगी या कॉंग्रेस पार्टी में शामिल होंगी। यह खबरे पिछले सप्ताह से मीडिया में चल रही है, जिसका में आज खंडन करता हु। मंजू भाजपा के साथ है, वह किसी दल के साथ या निर्दलीय चुनाव नही लड़ेंगी। क्यो की मंजू दादु के चुनाव मैदान में उतरने की मीडिया में भ्रामक खबरे छपी है, जो पूरी तरह असत्य ओर निराधार है। मंजू हमारी बेटी है, ओर स्व. राजेन्द्र दादु की बेटी है। जिसका राजनेतिक भविष्य उज्जवल ओर बहुत लंबा है।

मंजू दादु ने भी मीडिया को सम्बोधित करते हुए अपना पक्ष बताया नेपा की धज्जियां उड़ाने वाली कॉंग्रेस पार्टि के साथ में कभी नहीं जाऊंगी। मेरा खून इतना पतला नही हुआ कि में अन्य दल में जाऊ। मुख्यमंत्री शिवराज जी के विकास की खातिर पार्टी विरोधी कार्य नहीं करूंगी। मैंने कभी नहीं कहा कि में निर्दलीय या कॉंग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ूंगी। कुछ पेपरों में न्यूज़ आई थी। जिसका हमारे द्वारा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खंडन किया जाता है। पिताजी के बाद से कहती आरही हु, नेपानगर मेरा परिवार है। वह कहते थे उन्हें दादु परिवार से ज्यादा प्रिय नेपानगर परिवार है। नेपा ओर दादु परिवार के लिए शिवराज जी और भाजपा ने बहुत कुछ किया है। में हमेशा शिवराज जी और भाजपा की समर्पित हु ओर रहूंगी। वह मेरे मार्गदर्शक है, शिवराज जी को मुख्यमंत्री बनते देखने के लिए में कुछ भी करने को तैयार हूं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा की पूर्व विधायक सुश्री मंजू दादु, प्रत्याशी श्रीमती सुमित्रा कासडेकर, सासंद नंदकुमारसिंह चौहान, जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, विजय गुप्ता, ज्ञानेश्वर पाटिल, दिलीप श्रॉफ, मनोज तारवाला सहित 50 से अधिक मीडिया कर्मी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post