मुख्यमंत्री का 14 सितंबर को मांधाता ओर नेपानगर में होगा आगमन | Mukhyamantri ka 14 september ko mandhata or nepanagar main hoga agman

मुख्यमंत्री का 14 सितंबर को मांधाता ओर नेपानगर में होगा आगमन

करीब 59 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 17 करोड़ के कार्यों का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री का 14 सितंबर को मांधाता ओर नेपानगर में होगा आगमन

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 14 सितम्बर को मांधाता/ नेपानगर के दौरे पर रहेंगे। प्रातः स्टेट हैंगर भोपाल से मांधाता जिला खंडवा के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां जिला खंडवा विधानसभा मांधाता के स्थानीय कार्यक्रम में करीब 7 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 10 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद जिला बुरहानपुर विधानसभा नेपानगर में करीब 52 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 7 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मांधाता से जिला बुरहानपुर के विधानसभा नेपानगर के लिए प्रस्थान करेंगे और यहां के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post