सामाजिक कल्याण समिति द्वारा इको फ्रेंडली गणेशजी बनाने का प्रशिक्षण | Samajik kalyan samiti dvara ico friendly ganesh ji bananr ka prashikshan

सामाजिक कल्याण समिति द्वारा इको फ्रेंडली गणेशजी बनाने का प्रशिक्षण 

सामाजिक कल्याण समिति द्वारा इको फ्रेंडली गणेशजी बनाने का प्रशिक्षण

उज्जैन (रोशन पंकज) - उज्जैन शुभ संदेश सामाजिक कल्याण समिति उज्जैन के तत्वावधान में इको फ्रेंडली गणेशजी बनाने की कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें संस्था अध्यक्ष श्रीमती प्रीति गोयल के निर्देशन में महाकाल वाणिज्य केंद्र सेक्टर ए की महिलाओं को इको फ्रेंडली गणेश जी बनाने का प्रशिक्षण ज्योति स्वामी नलिनीजी शर्माा  द्वारा दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में नगर की सुप्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सतिंदर कौरजी सलूजा एवं विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर पुष्पाजी चौरसिया उपस्थित  रही। 

सामाजिक कल्याण समिति द्वारा इको फ्रेंडली गणेशजी बनाने का प्रशिक्षण

इस कार्यशाला में प्राकृतिक मिट्टी से गणेशजी की प्रतिमा बनाना सिखाया गया, साथ ही उन प्रतिमाओं के निर्माण के समय प्रतिमाओं में पौधे के बीजों को भी रखा गया, ताकि विसर्जन के पश्चात उस बीज से एक पौधें को उगाया जा सके । कार्यशाला के बाद सारी गणेशजी की मूर्ति सभी महिलाओं को ही भेंट स्वरूप दी गयी,जिसका पूजन गणेश चतुर्थी के दिन किया जावेगा।  कार्यक्रम की सूत्रधार संस्थाध्यक्ष प्रीति गोयल रही। अंत मे सभी मातृ शक्तियों का आभार श्रीमती मंगला पंड्या ने माना। इस अवसर पर महाकाल वाणिज्य केंद्र के सेक्टर ए की महिलाएं व बच्चें  बड़ी संख्या में उपस्थित रहें |

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News