पोला पर्व पर मामा ने भांजे को भेट स्वरूप दिया नारीयल, इसलिए बडे हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है पोला
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - जिले मे शांतिपूर्वक तरीके से मनाया गया पोला पर्व। वही ग्रामीण क्षेत्र बहादरपुर, शाहपुर, बंभाडा, ईच्छापुर, पातोंडा, बिरोदा, भोलाना सहित अन्य गावो में भी सदभावना पुर्वक लोगो ने बैलो की सजावट कर मंदिरों मे बैलो के साथ जाकर, बैलो का माथा लगाकर दर्शन कराकर पूरन पोली, खीर,पूरी का नेवैद्य खिलाया गया फिर गावो में बैलो को घुमाया गया। कहा जाता है कि पोले का पावन पर्व महाराष्ट्रीयन लोंगो का खास पर्व माना जाता है, जिसमें मामा द्वारा भांजे को पोले के पावन पर्व पर, भांजे को नारीयल भेट स्वरूप दिया जाता है, इसलिए यह त्यौहार विशेष माना जाता है।
Tags
burhanpur