मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को दी बधाई, कायाकल्प अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रथम स्थान से सम्मानित | Mukhyamantri ne collector ko di badhai

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को दी बधाई, कायाकल्प अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रथम स्थान से सम्मानित

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को दी बधाई, कायाकल्प अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रथम स्थान से सम्मानित

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - कायाकल्प अभियान, निरोगीकाया अभियान तथा दस्तक अभियान के तहत आज आयोजित वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत वर्ष 2019-20 के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन के लिए तीन श्रेणियों में अवार्ड का वितरण की घोषणा की।  

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को दी बधाई, कायाकल्प अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रथम स्थान से सम्मानित

जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह को पूर्व जिला सिवनी के तत्कालीन कलेक्टर के रूप में जिला अस्पताल सिवनी में कायाकल्प अभियान, निरोगी काया अभियान तथा दस्तक अभियान के तहत किये गये बेहतर कार्य एवं सामंजस्य के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 1 लाख रुपये की राशि के पुरस्कार से सम्मानित किया है, तथा उन्हें बधाई एवं शुभकानाऐं दी।  साथ ही जिला अस्पताल सिवनी को 40 लाख की राशि के पुरुस्कार की घोषणा की है।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुरहानपुर जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में की गई अपनी रणनीति एवं कार्यशैली से अवगत कराया तथा कहा कि आगे भी इसी क्षमता के साथ मैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूँगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post