नेहरू नगर वार्ड कार्यालय में सरकारी काम ठप; कुर्सी पर सिर रखकर सोती मिलीं ऑपरेटर |
भोपाल - राजधानी के नगर निगम प्रशासन की संवेदनहीनता और कर्मचारियों की बेखौफी की यह तस्वीर सब कुछ बयां करने के लिए काफी है。 नेहरू नगर स्थित वार्ड कार्यालय क्रमांक 29 (जोन 8) में पदस्थ महिला कंप्यूटर ऑपरेटरों ने कार्यालय को सेवा केंद्र के बजाय विश्राम गृह बना लिया है。 वायरल हो रही इस फोटो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ड्यूटी के घंटों में जनता का काम करने के बजाय महिला ऑपरेटर मेज पर सिर रखकर गहरी नींद का आनंद ले रही हैं。
पेंशन और आईडी के लिए भटकते लोग, सोती ऑपरेटर
वार्ड की जनता लंबे समय से शिकायत कर रही है कि यहाँ पदस्थ ऑपरेटर सपना मंडराई और अर्चना बघेल का व्यवहार जनसेवा के विपरीत है。 नागरिकों का आरोप है कि ये ऑपरेटर न केवल समय पर कार्यालय नहीं आतीं, बल्कि कार्यालय में रहने के दौरान भी या तो मोबाइल पर व्यस्त रहती हैं या फिर इसी तरह सोती पाई जाती हैं。 वृद्धावस्था पेंशन, समग्र आईडी और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने वाले बुजुर्गों को घंटों इंतजार कराया जाता है और पूछने पर उनसे बदतमीजी की जाती है。
वार्ड प्रभारी की शिकायत भी बेअसर
मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि इस अव्यवस्था की आधिकारिक शिकायत वार्ड प्रभारी महोदया द्वारा जोनल अधिकारी जोन 8 को नोटशीट भेजकर की जा चुकी है。 इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं होना नगर निगम की प्रशासनिक ढिलाई पर बड़े सवालिया निशान खड़े करता है。 आखिर किसके संरक्षण में ये ऑपरेटर जनता को परेशान कर रही हैं और सरकारी समय की धज्जियां उड़ा रही हैं?
आयुक्त महोदया से त्वरित एक्शन की उम्मीद
वार्ड 29 की जनता ने अब यह फोटो साक्ष्य के रूप में पेश करते हुए नगर निगम आयुक्त महोदया से न्याय की गुहार लगाई है。 नागरिकों का कहना है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाना चाहिए जो सरकारी कुर्सी पर बैठकर जनता की सेवा के बजाय अपनी नींद और मनोरंजन को प्राथमिकता देते हैं。