![]() |
| कोण्डागांव; कलेक्टर ने जवाहर नवोदय विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण |
कोण्डागांव - कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने शुक्रवार को कोण्डागांव के बड़ेकनेरा रोड स्थित निर्माणाधीन जवाहर नवोदय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में शैक्षणिक, आवासीय तथा अन्य अधोसंरचनात्मक निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से प्राप्त की। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी को कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में सभी शेष कार्यों को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। इस अवसर पर एसडीएम श्री अजय उरांव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया, तहसीलदार श्री मनोज रावटे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
