मकान की छत गिरने से दो बच्चे की मौत
परासिया/छिंदवाड़ा (राहुल नागोद) - चांदामेटा वार्ड 2 मकान की छत ढहने से एक महिला सहित दो बच्चों की मौत हो गई।घटना सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। महिला किरण डेहरिया 32 बेटी साक्षी 13 और भतीजा आदित्य 3 साल की मृत्यु हों।गयीं। सुबह पूरा घर इन पर आ गिरा। मृतका की बड़ी बेटी बचकर किसीबतरः निकली और वार्ड वासियों को सूचना दी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हफ़िज़ा यहां पहुंची। 100 डायल नही पहुंची। 108 को जाकर लाया गया। लोगों ने इन्हें किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। एसडीएम ओम प्रकाश सनोडिया परासिया अस्पताल और घटना स्थल पहुंचे है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश दुबे भी अस्पताल में मौजूद है। कलेक्टर से उन्होंने बात की है। प्राकृतिक आपदा के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवाए जाने की बात हुई है।
Tags
chhindwada