एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान कुक्षी नगरपरिषद का अभियान | Ek mask anek zindagi abhiyan kukshi nagar parishad ka abhiyan

एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान कुक्षी नगरपरिषद का अभियान

एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान कुक्षी नगरपरिषद का अभियान

कुक्षी - नगर परिषद कुक्षी द्वारा एक मास्क, अनेक जिंदगी अभियान की शुरुआत मुख्य नगर पालिका अधिकारी कैलाशचन्द्र कर्मा के निर्देशानुसार आज दिनांक 1 अगस्त 2020 को नगर परिषद कार्यालय पर की गई। इस अवसर पर नगर परिषद कुक्षी अध्यक्ष मुकामसिह किराडे द्वारा एक मास्क, अनेक जिंदगी अभियान की शुरुआत जरूरतमंदों को निशुल्क मास्क वितरण कर की गई। 


इस अवसर पर समस्त पार्षदगण, कर्मचारीगण व उपस्थित अधिकारी द्वारा शहर की सामाजिक संस्थाओं से इस संकट की घडी मंे शहर हित के लिए मास्क दान करने की अपील की गई, इस हेतु मास्क बैंक की स्थापना भी की गयी है। इस अवसर पर परिषद द्वारा 200 मास्क का जरुरतमंदो को वितरण किया गया, यह मास्क निकाय के पार्षदगण व कर्मचारीगण द्वारा दान किये गये थे। साथ ही आमजन को बताया गया की शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे झोला बैंक पर जाकर मास्क दान कर सकते है एंव दान में प्राप्त होने वाले मास्क को परिषद द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थापित की जाने वाली मास्क बैंक के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जावेगा। 

एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान कुक्षी नगरपरिषद का अभियान

मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार नागरिकों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की समझाईश देने व रोकने टोकने हेतु लगभग 06 डोर-टू-डोर कचरा वाहन को हरी झण्डी दिखाकर शहर के मुख्य बाजारों में रवाना किया गया। डोर-टू-डोर कचरा वाहन के माध्यम से शहर के मुख्य बाजारों में घुमकर नागरिकों व व्यापारियों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टंेिसंग का पालन करने, समय पर हाथों को धोने व हैंड सैनिटाइजर से सैनिजाइज करने की समझाइश दी जावेगी। नगर परिषद द्वारा बैंक में 1000 मास्क का वितरण भी किया गया |इस अवसर पर नगरपरिषद सीएमओ कैलाश कर्मा द्वारा बताया गया की बीते दिनों परिषद में फैली महमारी के मद्दे नजर परिषद द्वारा नगर के नागरिको को जागरूक करने हेतु यह कदम उठाया गया जिस हेतु सिएमओ कैलाशचंद्र कर्मा , नगरपरिषद अध्यक्ष मुकाम सिंह किराड़े , पार्षद गण एवं नगरपालिका कर्मचारियों ने अपना सहयोग प्रदान किया उनके द्वारा बताया गया की एक मास्क, अनेक जिंदगी अभियान को परिषद द्वारा करीब 15 अगस्त तक प्रतिदिन जारी रखा जायेगा जिससे नगर वासियों को वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के लिए जागरूक किया जायेगा एवं जरुरतमंदों को मास्क वितरण किया जायेगा |

Post a Comment

Previous Post Next Post