रामायण मंडली कि पहचान तुलसीदास जी से है - प. त्रिपाठी | Ramayan mandli ki pehchan tulsidas ji se hai

रामायण मंडली कि पहचान तुलसीदास जी से है - प. त्रिपाठी

रामायण मंडली कि पहचान तुलसीदास जी से है - प. त्रिपाठी

इंदौर। (अली असगर बोहरा) - कलयुग में राम नाम से जन जन को परिचित कराने में गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रमुख भूमिका है तथा रामायण मण्डल की पहचान भी बाबा तुलसी से ही है, यह कहना है मानस जयंती समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित पवन त्रिपाठी का वे तुलसी जयंती  सप्ताह के अन्तर्गत महामंडलेश्वर दादू महाराज संस्थान उषा नगर में संबोधित कर रहे थे। अखिल भारतीय रामचरित मानस जयंती समिति द्वारा इंदौर सहित सम्पूर्ण देश में श्रीमद् गोस्वामी तुलसीदास का जन्मोत्सव सप्ताह दिनांक 20 जुलाई से 26जुलाई तक मनाया जा रहा है। उसी के अन्तर्गत श्री दादू महाराज संस्थान में जन्मोत्सव सप्ताह सोशल मीडिया के माध्यम से भक्तो को पहुंचाने का कार्य किया गया। उसके पूर्व उपस्थित भक्तो द्वारा महामंडलेश्वर दादू महाराज, पंडित पवन त्रिपाठी , आशीष साहू, नीरज सोनी, डॉक्टर अर्पण जैन, डॉ नीना जोशी, ओज के कवि मुकेश मोलवा, नितेश गुप्ता, जलज व्यास ने श्री राम दरबार और श्री रामचरित मानस पर माल्यार्पण, पुष्प वर्षा कर शुभारम्भ किया। शास्त्रीय गायिका अलका घुगरे द्वारा रामायण की चौपाइयों को गाकर सुनाया । पंडित पवन त्रिपाठी द्वारा बहुत ही प्रभावी रूप से रामायण की लोकप्रियता का वर्णन किया। अंत में सभी ने श्री हनुमान जी और श्री शनि देव की आरती कर समाप्ति करी। उक्त जानकारी महामंडलेश्वर दादू महाराज संस्थान के मीडिया प्रभारी माधव माहेश्वरी ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post