नगर परिषद चांद द्वारा चलाया जा रहा है अभियान बिना मास्क वालों की हो रही चालानी कार्रवा | Nagar parishad dvara chalaya ja rha hai abhiyan

नगर परिषद चांद द्वारा चलाया जा रहा है अभियान बिना मास्क वालों की हो रही चालानी कार्रवा


चाँद/छिंदवाड़ा (राजेन्द्र डेहरिया) - कोरोना महामारी से बचाव एव अपने आप को  कैसे सुरक्षित रखा जाए इस हेतु नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी जे बी तहकितकर के मार्गदर्शन में लगातार नगर परिषद क्षैत्र में सेनेटाइजर अभियान लोगो को सेनेटाइजर, मास्क,  का उपयोग सोसल डिस्टेंडिंग का पालन करने एवं बाहर से आने वालों पर सतत जानकारी प्राप्त कर उचित कार्यवाही करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। साथ ही नगर परिषद में जनजागरण हेतु गठित टीम द्वारा सार्वजनिक स्थल, दुकानदारों के पास पहुच कर शासन के दिशा निर्देशों के पालन हेतु निवेदन किया जा रहा है। इसी के साथ जो लोग बिना मास्क पाए जाते है उन पर शासन के निदेशानुसार फाइन के रूप में 100 रुपये की रसीद देकर मास्क का उपयोग करने हेतु निवेदन किया जा रहा है। नगर परिषद द्वारा लगातार चलने वाले इस अभियान में जनता का सहयोग प्राप्त हो रहा है साथ जी इस अभियान की प्रशंसा भी की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments