महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज के सदस्य घर मे ही करेंगे गणेश जी की स्थापना, सार्वजनिक रूप से नही मनाएंगे गणेशोत्सव | Maharashtriyan bhramhan samaj ke sadasy ghar main hi karenge ganesh ji ki sthapna

महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज के सदस्य घर मे ही करेंगे गणेश जी की स्थापना, सार्वजनिक रूप से नही मनाएंगे गणेशोत्सव

कोरोना महामारी संक्रमण को देखते हुए लिया निर्णय

महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज के सदस्य घर मे ही करेंगे गणेश जी की स्थापना, सार्वजनिक रूप से नही मनाएंगे गणेशोत्सव

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज ने इस वर्ष गणेशोत्सव सार्वजनिक रूप से नही मनाने का निर्णय लिया है। समाज अध्यक्ष अरुण शेंडे ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए समाज के सदस्य अपने घर मे ही गणेश प्रतिमा की स्थापना कर पूजन अर्चन करेंगे।प्रतिदिन प्रातः एवं रात्रि 8 बजे अपने घरों में गणेश जी की आरती कर उसके वीडियो एवं चित्र समाज के वाट्सप ग्रुप पर प्रसारित किए जाएंगे।

सुश्री मंदा अग्निहोत्री ने महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज के  भवन निर्माण हेतु 8 लाख रुपये राशि प्रदान की

महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज की सदस्य सुश्री मंदा अग्निहोत्री ने समाज के भवन निर्माण हेतु स्व. गोपीका बाई ऑंखेगावकर की स्मृति में 8 लाख रु. की राशि प्रदान की है। सुश्री अग्निहोत्री ने 8 लाख रू. की राशि का चेक समाज अध्यक्ष अरुण शेंडे को सौपा। राशि ग्रहण करते हुए श्री अरुण शेंडे एवम सचिव सचिन पुराणिक ने समाज की ओर से सुश्री मंदा अग्निहोत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

Post a Comment

0 Comments