हर पौधा आक्सीजन की फैक्ट्री होता है, इको क्लब द्वारा वृक्षा रोपण किया गया
बड़ावदा/रतलाम (चेतन जायसवाल) - शा उ मा वि बड़ावदा इको क्लब प्रभारी शांतिलाल कुमावत द्वारा वृक्षा रोपण का आयोजन किया गया।
गमले में पौधे प्राचार्य जाहिद शाह खान, अकील अहमद पठान,माया सोनी,घनस्याम पाटीदार, भारत परमार,ईस्वर परमार, गजेंद्र देवड़ा,विजय बोरीवाल द्वारा लगाए गए।
पेड़ पौधे आक्सीजन की फैक्ट्री होते है।इसलिए सभी को पौधे लगाना चाहिए। पौधों का पर्यावरण को शुद्ध करने में कोई विकल्प नही है। घर,गार्डन, शासकीय कार्यालयों,रोड़ के किनारों पर,अस्पतालों, पूजास्थलों,खेत की मेड़ , आदि जहाँ जगह मिले पेड़ पौधे जरूर लगाएं।
ये वैश्विक तपन ( ग्लोबल वार्मिंग) को कम करते है।कार्बनडाई ऑक्साइड का उपयोग करके ऑक्सीजन को देते है।
कोरोना महामारी के कारण स्कूल कॉलेज कुछ समय तक बंद रहेंगे। सभी छात्रों व पलकों से निवेदन है कि आप स्वयं वृक्षा रोपण कर फ़ोटो खिंच कर ग्रुपों में शेयर करे।जिससे औरों को भी प्ररेणा मिले।
Tags
ratlam