गुरू पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ काॅलेज मार्ग पर जाप, साधना, यज्ञ एवं गुरूपूजन का हुआ आयोजन | Guru purnima pr gayatri shaktipith college marg pr jaap sadhna

गुरू पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ काॅलेज मार्ग पर जाप, साधना, यज्ञ एवं गुरूपूजन का हुआ आयोजन

गुरूपूर्णिमा पर भक्त की ओर से मंदिर को गौ-माता का बछड़ा भेंट किया गया

गुरू पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ काॅलेज मार्ग पर जाप, साधना, यज्ञ एवं गुरूपूजन का हुआ आयोजन

झाबुआ (मनीष कुमट) - शहर के काॅलेज मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर गुरू पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर मंे विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। प्रातःकाल जाप, साधना, यज्ञ एवं शाम को दीपयज्ञ तथा गुरूपूजन का आयोजन हुआ। गुरूपूर्णिमा के उपलक्ष में एक भक्त की ओर से गायत्री मंदिर में गौ-माता का बछड़ा भी भेंट किया गया।


जानकारी देते हुए गायत्री परिवार के जिला समनव्यक पं. घनष्याम बैरागी एवं नारी जागरण अभियान की जिला संयोजिका श्रीमती नलिनी बैरागी ने बताया कि गुरू पूर्णिमा पर प्रातःकाल 5.30 बजे वेद माता गायत्री एवं समीप स्फटिक महादेवजी का जल से अभिषेक किया गया। पश्चात् आरती हुई। सुबह 6 से शाम 6 बजे तक मंदिर परिसर में गायत्री महामंत्र एवं षिव मृत्युंजय महामंत्र के जाप और साधना का भी दौर चला। सुबह 8 बजे से मंदिर परिसर में एक कुंडीय यज्ञ हुआ। जिसमें यजमान के रूप में ठा. योगेन्द्रसिंह राठौर एवं उनकी धर्मपत्नि दुर्गाकंुवर राठौर के साथ उनके परिवारजन तथा गायत्री परिजन शामिल हुए। विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ पं. घनष्याम बैरागी ने संपन्न करवाया। पूर्णाहूति पर सभी को प्रसादी वितरण किया गया।

दीप यज्ञ एवं गुरूपूजन हुई

शाम 7 बजे दीप यज्ञ किया गया। पश्चात् गुरूपूजन हुई। उक्त कार्यक्रम श्रीमती नलिनी बैरागी ने संपन्न करवाएं। सभी कार्यक्रम शासन-प्रषासन के नियमानुसार फेस मास्क और सोषल डिस्टेनिसंग के साथ संपन्न हुए। दोपहर में गुरूपूर्णिमा के उपलक्ष में श्रीमती मनोरमादेवी चैहान की ओर से मंदिर में गौ-माता का बछड़ा भेंट किया गया। जिसकी पूजन कर आरती की गई। आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग गायत्री परिवार से जुड़े प्रकाष डावर, राकेष भानपुरिया, संतोष प्रधान, रीना शर्मा, किरण निगम आदि का रहा।

गुरू दीक्षा एवं हवन का हुआ आयोजन

इसी प्रकार गुरूपूर्णिमा पर्व पर पिटोल स्थित नवचेतना कंेद्र पर भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक एक कुंडीय यज्ञ हुआ। यज्ञ श्रीमती नलिनी बैरागी, किरण निगम, कृष्णा शेखावत ने संपन्न करवाया। इस दौरान 25-30 ग्रामीणजनों ने नषा मुक्ति का संकल्प लेते हुए गुरूपूर्णिमा के उपलक्ष में गुरू दीक्षा ग्रहण की। सभी को दीक्षा पं. घनष्याम बैरागी ने दिलवाई। इस अवसर पर नव-चेतना केंद्र पिटोल से जुड़े ईष्वरभाई, बलवंत नायक, यषवंत आदि सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post