कोरोनावायरस के चलते नगर में दहशत का माहौल
बामनिया (प्रितेश जैन) - नगर में एक वृद्ध महिला को कोरोना पॉजिटिव की खबर से रहवासियों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य अमले से मिली जानकारी के अनुसार महिला को किडनी में शिकायत की वजह से 3 दिन पहले बड़ौदा के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहाँ उनकी कोरोना की जाँच की गई व उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया जिसकी रिपोर्ट अभी नही आई है, वही चैराहे स्थित घर के सभी सदस्यों को होम क्वारेंटाइंन कर दिया गया। बीएमओ एमएल चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि, अभी महिला की रिपोर्ट नही आई है परन्तु कोरोना के सिम्टम्स दिखाई दे रहे है, जिसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से घर के सभी लोगो को होम क्वारेंटाइंन किया गया है। बामनिया उपस्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर मनीष सोलंकी ने बताया कि, महिला का नाम पोर्टल पर बताया जा रहा है, लेकिन इसकी जांच और सेम्पलिंग यहाँ नही की गई कही बहार इलाज के दौरान जांच हुई है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। अब नगर में चर्चा का माहौल हैं की दोनों मामले आपस मे जुड़े हैं या अलग-अलग है।
Tags
jhabua