विश्व शांति और कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए सरकारी खर्च पर महाकाल मंदिर में किया जा रहा है 9 दिवसीय अनुष्ठान | Vishv shanti or corona virus se mukti ke liye sarkari kharch pr mahakal mandir

विश्व शांति और कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए सरकारी खर्च पर महाकाल मंदिर में किया जा रहा है 9 दिवसीय अनुष्ठान


उज्जैन (रोशन पंकज) - उज्जैन महाकाल मंदिर समिति द्वारा महाकाल मंदिर में शासन के खर्च पर एक विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है। यहां मंदिर की यज्ञ शाला में नौ दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जो कि सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। गुरुवार को इसकी शुरुआत की। इस अनुष्ठान में होने वाला खर्च महाकाल मंदिर समिति द्वारा किया जाएगा। इस अनुष्ठान का उद्देश्य विश्व शांति व विश्व से कोरोनावायरस की समाप्ति है। इस अनुष्ठान में महाकाल मंदिर के पुजारी शामिल रहते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post